Advertisement

home

तांत्रिक मियां का सोना व नगदी हड़पने के लिये दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा,तांत्रिक के पास 18 लाख से अधिक नगदी और सोना ,पुलिस ने किया जब्त

बरेली (बहेड़ी)। तबीज देने वाले मियां की तबियत ख़राब होने पर उनके साथ की महिलाओं और मकान मालिक के बीच मियां का सोना चांदी कब्ज़ाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और सारा सामान कब्ज़े में लेकर अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक सम्भल निवासी सैयद अतहर मियां ग्राम गुरसौली में एक किराए के मकान में रहकर लोगों को तबीज गंडे देने का काम करते हैं। शनिवार को अचानक मियां की तबियत बिगड़ गई जिसपर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मियां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ रहने वाली महिलाओं और मकान मालिक के बीच मियां की नगदी और सोना चांदी को लेने को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़े की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा शांत करके मियां के माल से भरी बोरी थाने ले आयी। पुलिस मियां के अस्पताल से आने के बाद उनका माल उन्हें सुपुर्द करेगी। बोरे में नगदी सहित करीब एक करोड़ रुपये की कीमत का सोना चांदी मिला है जिसको हथियाने के लिये झगड़ा हो ज्ञान था।,वहीँ पुलिस ने मियाँ को अस्पताल से बहेड़ी बुला लिया मियां ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया करीब बीस से पच्चीस लाख रुपये होने की बात बताई और सोने का एक ताबीज वहीँ इलाके में चौसठ हज़ार रुपये की चर्चा है बहेड़ी सीओ अरुण कुमार ने बताया अभी सारे पैसे गिने जा रहे हैं सीओ ने बताया जो पैसे मिला है सब चलन में है सभी तरह के पैसे हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

14 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago