Advertisement

home

रिश्वत के खेल ने फिर किया खाकी को शर्मसार ,कोतवाली मे रुपये गिनते वीडियो वायरल

बरेली : खाकी पर सवाल उठाना कोई नई बात नहीं है ऐसा तो हमेशा से होता आया है।वही हाथ अगर रिश्वत के लिये उठे तों ख़ाकी पर सवाल उठना लाज़मी हो जाता हैं। ऐसे में अफसरों की जवाब देही भी तय होती हैं।स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब ऐसे जिम्मेदार लोगों की करतूत वायरल वीडियो के जरिए बाहर आती है।बरेली के किला थानें का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक कुर्सी पर भू माफ़िया विष्णु लाला को बैठा रखा है। उसके सामने किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह बैठे हैं।वायरल वीडियो में आरोप हैं कि इंस्पेक्टर नें भू माफ़िया के साथ मिलकर एक अन्य शख्स से मध्यस्थता के नाम पर 50 हज़ार की रिश्वत ली।एसएसपी कों दिये शिकायती पत्र में थाना किला के साहूकारा निवासी अनिल कुमार अग्रवाल पुत्र गणेश प्रसाद का आरोप हैं कि वों श्री राम मार्किट में 1990 से किराए की दुकान पर हैं।वही किराए कों लेकर भू माफ़िया विष्णु अग्रवाल से उनका न्यायलय में विवाद चल रहा हैं। जिसके चलते वों न्यायालय में दुकान का किराया जमा करते है।
आरोप है बीते दो दिन पूर्व भू माफिया विष्णु लाला अपने गुर्गो के साथ मिलकर उनकी दुकान पर आ धमका और गाली गलौच कर दुकान का किराया मांगने लगा। जिसके बाद विष्णु नें पीड़ित के साथ धक्का -मुक्की की। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित कों थाने लें आई। आरोप हैं किला इंस्पेक्टर और भूमाफिया विष्णु लाला नें जबरन पीड़ित की मध्यस्थता करने के नाम पर साढ़े पांच लाख में समझौता कराया। आरोप हैं जिसमें पचास हज़ार इंस्पेक्टर ने रिश्वत ली।
हालांकि इंस्पेक्टर ने विष्णु लाला की तरफ लेते हुए पीड़ित बुजुर्ग व उसके बेटे को एक रात थाने में भी बंद रखा। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता इंस्पेक्टर के सामने विष्णु लाला ने पैसे गिनें। आरोप हैं उसके बाद वह पैसे रिश्वत के रूप में इंस्पेक्टर को दिए गए। वहीं पीड़ित पक्ष नें इसकी शिकायत एसएसपी समेत एडीजी सेभी की हैं।

व्यापारी कहे जाने वाले विष्णु लाला असल में भूमाफिया हैं बरेली के अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

पीड़ित की शिकायत पर जांच के लिये सीओ द्वितीय को निर्देशित किया गया है :एसएसपी अनुराग आर्या

सीओ संदीप सिंह के मुताबिक मामला संज्ञान में आने के बाद तथ्यों की जांच की जा रही हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

14 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago