Advertisement

home

परीक्षा देने जा रहै भाई बहिन की बाइक मे खाद लदे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,भाई बहिन की मौके पर मौत एक गंभीर घायल

बरेली (बहेड़ी)।नारायन नगला मार्ग पर मंडी के सामने धनतेरस पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। साथ ही बाइक चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। यह सभी छंगा टांडा एनसीसी का ऑनलाइन पेपर देने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव निवासी 13 साल का जतिन पुत्र मंगलसेन छंगा टांडा के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी बड़ी बहन उषा (22 वर्ष ) और चचेरे भाई अनमोल पुत्र दिलीप के साथ बाइक से ऑनलाइन परीक्षा देने छंगा टांडा अपने स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक में खाद से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जतिन और ऊषा की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई अनमोल घायल हो गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल अनमोल को अस्पताल भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को थाने ले आई। घटना के बाद मृतकों के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। दीवाली पर हादसा में दोनों की मौत हो जाने पर परिवार मे  कोहराम  मच गया।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

5 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

14 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

18 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

18 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

18 hours ago