बरेली (बहेड़ी)।नारायन नगला मार्ग पर मंडी के सामने धनतेरस पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। साथ ही बाइक चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। यह सभी छंगा टांडा एनसीसी का ऑनलाइन पेपर देने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव निवासी 13 साल का जतिन पुत्र मंगलसेन छंगा टांडा के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी बड़ी बहन उषा (22 वर्ष ) और चचेरे भाई अनमोल पुत्र दिलीप के साथ बाइक से ऑनलाइन परीक्षा देने छंगा टांडा अपने स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक में खाद से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जतिन और ऊषा की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई अनमोल घायल हो गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल अनमोल को अस्पताल भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को थाने ले आई। घटना के बाद मृतकों के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। दीवाली पर हादसा में दोनों की मौत हो जाने पर परिवार मे कोहराम मच गया।
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…