बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर के रहने वाले है जबकि एक युवक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार का रहने वाला है।पुलिस के मुताबिक पहली घटना झुमका तिराहे पर हुई जहां मोटर साइकिल सवार रोहित पुत्र सुखलाल निवासी बड़ी बिहार को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
दूसरी घटना में सीबीगंज थाना क्षेत्र के दो युवक दिलीप और शंखय निवासी तिलियापुर अपने घर से फतेहगंज की बाजार के लिए निकले थे । जैसे दोनो युवक अपनी साइकिलों से झुमका तिराहे को पार करके रबर फैक्ट्री कॉलोनी के गेट पर पहुंचे तभी एक कैंटर ने दोनों युवकों को पीछे स्व टक्कर मार दी , जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने दोनों घायलों को उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए भेजा , इसी दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फतेहगंज पुलिस ने बताया कि दीपावली के दिन हुई दो घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शव कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घटना से मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया है।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…