Advertisement

home

मंच पर अश्लील डांस के साथ हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल 

बरेली।शादी से पहले एक कार्यक्रम मे बार बालाओं के अश्लील डांस और हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो फतेहगंज पश्चिमी के गांव धनतिया में मौजूदा प्रधान हारिश के बेटे जिशान के निकाह से पहले मडया कार्यक्रम के दौरान बगैर परमिशन नृतकाओं के द्वारा किए अश्लील डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा है वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया के मौजूदा प्रधान हरिश खान के बेटे जीशान की शादी रविवार को थी शनिवार की रात मण्डप की खुशी के मौके पर गांव के ही ग्राम समाज की भूमि पर मंच बनाकर बाहर से बुलाई गई करीब आधा दर्जन नृतकाओं के द्वारा अश्लील गानों पर अश्लील डांस किया गया था। जमकर लगाए गए बार बालाओं के ठुमके के दौरान शराब के नशे चूर कुछ मेहमानों ने अवैध हथियार से जमकर हर्ष फायरिंग की। जिसकी किसी विडियो वायरल कर दी वीडियो मे बार बालाएं अश्लील डांस कर रही है उनके साथ स्टेज पर चढ़कर कुछ लोग भी डांस कर रहे है और हवा मे रुपए उड़ाते हुए नजर आ रहे है वीडियो मे फायरिंग होते हुए भी दिखाई दे रही है वायरल वीडियो को देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया।सूत्रों द्वारा बताया गया कि पुलिस को मामले की शनिवार रात को ही जानकारी हो गई थी।प्रधान हरिश खान को पुलिस ने उठाया भी था।लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। हालंकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।वायरल वीडियो को देखकर पुलिस रविवार देर रात को रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया गांव धंतिया मण्डप के दौरान नृतकाओं के द्वारा किए गए अश्लील डांस के दौरान हर्ष फायरिंग की जानकारी वायरल वीडियो से हुई है। जिस पर गांव में अश्लील डांस कराने वालों की और हर्ष फायरिंग करने वालो की तलाश शुरू कर दी गई है। रात में ही जानकारी जुटाकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

13 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago