बरखेड़ा। कस्बे में ब्लॉक के सामने गोयल अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओपनिंग हुई सेवानिवृत्ति जिला कृषि अधिकारी आईएएस अधिकारी सचिन गंगवार के पिता पी एल गंगवार ने फीता काटकर अल्ट्रा साउंड सेंटर का उद्घाटन किया। कस्बे में यह पहला अल्ट्रा साउंड सेंटर होगा। जो गोयल अल्ट्रा साउंड सेंटर के नाम से खुला है। यहाँ डॉक्टर अभिनव कुमार पांडेय एमबीबीएस, एमडी (रेडियो डाइग्नोसिस) ने आज पहला अल्ट्रा साउंड बरखेड़ा के ग्राम शहपुरा निवासी उमा देवी पत्नी दया सागर का,दूसरा रंजना देवी पत्नी अवनीश एवं तीसरा राखी शर्मा पत्नी महिपाल का किया। अल्ट्रॉ साउंड सेंटर खुलने के बाद पहले दिन ही काफी संख्या में मरीज आना शुरू हो गए। सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर सेवानिवृत एसओ अनिल कुमार शर्मा, नारायण लाल शर्मा पूर्व ग्राम विकास अधिकारी, मनोज कुमार गुप्ता पूर्व बैंक मैनेजर, सर्वेश कुमार शर्मा पूर्व बैंक मैनेजर,हरिशंकर वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य बेसिक शिक्षा विभाग एवं गायत्री परिवार के दर्जनों लोग सहित कस्बा का आसपास के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…
बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान…
बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…
बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…