Advertisement

Categories: home

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । थाना भुता क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ पुष्पपाल, पुत्र बाबूराम निवासी खरदा, थाना भुता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुष्पेन्द्र को उपचार के लिए भेजा, लेकिन उसकी दुखद मृत्यु हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फील्ड यूनिट, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के गांव के हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल और उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश थी। वर्ष 2021 में मृतक के भाई की हत्या के मामले में थाना भुता में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें पूरनलाल का भाई पवन कुमार जेल गया था। इस मामले में पुष्पेन्द्र वादी थे, और केस वर्तमान में न्यायालय में अंतिम चरण में विचाराधीन है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जिसमें एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस शामिल है। सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago