Advertisement

home

पुलिस और बदमाशों मे हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार,एक के पैर मे लगी गोली दूसरा गिर कर हुआ घायल

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है एक बदमाश के पैर में लगी गोली वही दूसरा बदमाश भागने के दौरान गिरने से हुआ घायल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपियों के पास एक तमंचा दो कारतूस एक मोटरसाइकिल और 1लाख 82 हजार रुपये बरामद हुए है।

प्रेमनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरपीएफ बैरक के पास पुलिस को दो संदिग्ध युवक मोटर साइकिल से आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जब पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो पुलिस की एक गोली बदमाश नागर सिंह के पैर में जा लगी दूसरा बदमाश अमित उर्फ रवि भागने की कोशिश करते हुए जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के पास एक तमंचा , दो कारतूस , एक मोटरसाइकिल, 1लाख 82 हजार रुपये नकद बरामद किये है।

 

वही सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया की प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो संदिग्धों के आरपीएफ वैरियर के पास होने की सूचना मुखबिर से मिली थी इसी दौरान पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागकर पकड़ लिया पकड़े गए बदमाश बुजुर्ग महिलाओं , एवं महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे बदमाशों ने बरेली , गाजियाबाद , इटावा , कंन्नोज में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड के दौरान दोनों बदमाश को गिरफ्तार किया है पुलिस ऐसे सर्राफ को भी तलाश कर रही है जो बदमाशों से लूट का सामान भी खरीदते थे।

पंकज श्रीवास्तव , सीओ सिटी बरेली

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago