Advertisement

home

भाजपा नेता पर महिला को झांसे में लेकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और पति से तलाक़ कराने का आरोप

बरेली । जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी द्वारा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। बरेली में एक महिला को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी ने पहले अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए फिर महिला ने जब ये सब गलत लगा और उसने आगे ऐसा करने से मना किया तो कहा कि मैं निकाह कर लूंगा, फिर उसकी तलाक कर दी और निकाह नहीं किया अब महिला अपने दो बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है और कार्रवाई की मांग कर रही है।

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने बाली महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइनिंग ली और उसको भारतीय जनता पार्टी का मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया था। भारतीय जनता पार्टी जॉइनिंग करवाने वाले भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बरेली महानगर अध्यक्ष अनीश अंसारी ने महिला से अपनी नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दीं। महिला ने बताया कि अनीश अंसारी उसके घर आने जाने लगे। महिला उस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रही थी तो अनीश अंसारी ने उसकी आर्थिक सहायता की और धीरे-धीरे करके अनीश अंसारी ने महिला को झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। महिला का कहना है कि फिर उसको यह सब बुरा लगने लगा क्योंकि वह शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। उसको अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने अनीश अंसारी से यह सब करने से इंकार कर किया। महिला ने कहा कि अगर यह सब कुछ करना है तो फिर उससे निकाह करना होगा । अनीस अंसारी ने कहा कि अगर वह तलाक दे दे तो उसकी निकाह कर लेगा। निकाह करने का झांसा देकर अनीश द्वारा लगातार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। महिला ने अनीस अंसारी के झांसी में आकर तलाक दे दिया इसके बाद महिला ने अनीस अंसारी से निकाह करने के लिए कहा तो अनीश अंसारी महिला को टालना शुरू कर दिया।

अनीस अंसारी से महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद लगातार निकाह करने को कहने लगी। खुद को महिला के चंगुल से छुड़ाने के किया अनीश अंसारी ने महिला के ऊपर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाना बारादरी में मुकदमा दायर करवा दिया। महिला ने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष पेश होकर कहा कि उसने कोई रंगदारी नहीं मांगी है उसने तो निकाह करने के लिए कहा है। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाया तो पुलिस के सामने ही महिला ने कहा कि वह सिर्फ निकाह करना चाहती है , उसने कोई रंगदारी नहीं मांगी है। जिसके बाद अनीश अंसारी ने महिला से माफी मांगी और महिला से निकाह करने का आश्वासन दिया ।

महिला का कहना है कि उसके बाद भी उसे निकाह के लिए अनीश अंसारी द्वारा टाला गया, तब महिला ने पुलिस के अधिकारियों के सामने गुहार लगाकर अनीश अंसारी से शादी करने या फिर अपनी तरफ से अनीस अंसारी पर मुकदमा लिखने की गुहार लगाई।

महिला के पास तमाम ऑडियो तथा व्हाट्सएप चैटिंग है,जिससे साफ होता है कि अनीस अंसारी ने महिला का लगातार शारीरिक शोषण किया है ,इस दौरान उसको एक कथित पत्रकार मिला जिसने महिला के पास मौजूद वीडियो और व्हाट्सएप चैटिंग को देखा और अनीस अंसारी से रंगदारी की मांग की, जिस पर अनीस अंसारी ने उस व्यक्ति का स्टिंग करवाकर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
जब अनीस अंसारी को उनके कृत्यों की वजह से कानून में फसता देख अनीश अंसारी के गुर्गों ने महिला के घर पर पहुंचकर अनीस अंसारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी दी , जब महिला ने गुर्गों का वीडियो बनाना शुरू किया तो अनीश अंसारी के गुर्गों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने इस बाबत अनीस अंसारी के गुर्गों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत कराया।

महिला ने आज फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर अनीश अंसारी के कृत्यों को उजागर करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। और महिला ने अपने साथ घटी पूरी घटना को मीडिया के समक्ष बताई है।

एक महिला के साथ घटी घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है तो, वहीं भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी द्वारा महिला को हवस का शिकार बनाने का मामला भाजपा की छवि को धूमिल कर कर रहा है और भाजपा के उस नारे “नारी शक्ति नारी सम्मान” पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा है । भाजपा के नेता ने महिला को हवस का शिकार तो बनाया ही साथ ही उसका तलाक कर कर उसको और उसके दो बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया। महिला के पास ऐसे तमाम साक्ष्य मौजूद है जो चीख-चीख कर यह गवाही दे रहे हैं कि उसके साथ अनीस अंसारी ने बेहद अमानवीय कृत्य किया है। अब देखना यह है कि महिला के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य करने वाले भाजपा के पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी भी पाती है या नहीं।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

5 hours ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

1 day ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

1 day ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

1 day ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

1 day ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

1 day ago