Advertisement

home

तीन दिन पहले किसान की गोली मारकर हुई हत्त्या के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली ।भुता थाना क्षेत्र के खरदाह गांव के पुष्पेंद्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है सात आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं उनकी तलाश के लिए टीमें लगी हुई है अब तक की पुलिस जांच में निकल कर सामने आया है कि पुष्पेंद्र अपने भाई विनोद की हत्या के साथ ही पूरनलाल के खिलाफ दर्ज कराए कई मामलों में पैरवी कर रहा था इनमें से कई मुकदमों के वादी के साथ पुष्पेंद्र पैरवी के लिए कचहरी आता जाता था इस वजह से पूरन पक्ष को सजा होने का डर था जिसके चलते उन लोगों ने प्लानिंग करके पुष्पेंद्र की राह चलते गोली मारकर 5 नवंबर को हत्या कर दी थी।

वही सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 5 नवंबर को भुता थाना क्षेत्र क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर कुछ लोगों ने बाइक सवार पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था इसमें एक नामित अभियुक्त सौरव को गिरफ्तार किया गया है बाकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

12 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago