Advertisement

home

बाग मे मिला पत्थर से कुचला शव, परिवार ने हत्त्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

बरेली। आंवला के ग्राम मनोना निवासी शरीफ अहमद 22 वर्ष अविवाहित था मृतक के तहरे भाई इसरार ने जानकारी देते हुए बताया मृतक शरीफ अहमद गांव में आई बारात में बीती आधी रात तक रहा फिर वह दिखाई नहीं दिया जब सुबह में लोग अपने खेतों की ओर गए तब सूचना मिली कि उसका शव आम के बाग में पड़ा हुआ है और मुंह व सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई तभी तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल आंवला कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। लोगों ने बताया मृतक नशे का आदी था और वह मजदूरी करता था। मृतक की शादी नहीं हुई है उसके दो बड़े भाई है जिसमें एक भाई मनोना में ही रहता है और दूसरा बड़ा भाई दिल्ली में काम करता है मृतक शरीफ अहमद अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटा था पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago