रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली : सोमवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा मण्डल के बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर में तैनात आयुष चकित्सकों की उनके संबंधित चिकित्सालयों में उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया गया।
▶️मण्डल के 79 अधिकारियों द्वारा आयुष चिकित्सालयों में जाकर आयुष चिकित्साकों की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया
▶️जिसमें पाया गया कि मण्डल के 414 आयुष चिकित्सकों में से 100 आयुष चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये।
▶️वर्तमान में जनपद बरेली में 156 आयुष चिकित्स तैनात हैं, जनपद बदायूँ में 75 आयुष चिकित्सक तैनात है, जनपद पीलीभीत में 91 आयुष चिकित्सक तैनात है तथा जनपद शाहजहाँपुर में 92 आयुष चिकित्सक तैनात हैं, जिनकी उपस्थिति का सत्यापन जनपद बरेली में 27 अधिकारियों, जनपद बदायूँ में 17 अधिकारियों, जनपद पीलीभीत में 14 अधिकारियों तथा जनपद शाहजहाँपुर में 21 अधिकारियों द्वारा किया गया।
▶️जनपद बरेली में 156 आयुष चिकित्सकों में 37 आयुष चिकित्सक, जनपद बदायूँ में 75 आयुष चिकित्सकों में 15 आयुष चिकित्सक, जनपद पीलीभीत में 91 आयुष चिकित्सकों में 19 आयुष चिकित्सक तथा जनपद शाहजहाँपुर में 92 आयुष चिकित्सकों में 19 आयुष चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। मण्डलायुक्त द्वारा अनुपस्थित चिकित्सकों की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गयी है तथा मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देेशित किया है।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…