Advertisement

home

विपरीत दिशा आ रहे टैंकर की चपेट आकर बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

बरेली।नैनीताल हाइवे पर अटामांडा रेलवे स्टेशन दो सौ मीटर उत्तर दिशा में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

बरेली:जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर शोभाराम निवासी मेंहदी हसन 65 वर्ष अपने पुत्र वलीहसन 35 वर्ष के साथ भोजीपुरा के ही कस्बा जादौंपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अपने बड़े पुत्र आरिफ की पत्नी को सांय साढ़े सात बजे देखकर घर वापस आ रहे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रहे अटा मांडा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर अगले कट पर बाइक सवार दोनों पिता पुत्र टैंकर की चपेट में आ गए।दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौके पर मौजूद निजी ऐम्बुलेंस ने दोनों पिता पुत्रों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने देखते ही दोनों पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर मृतकों के परिवार वाले मेडिकल कालेज में पहुंच गए। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। समूचे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।उधर पुलिस ने टैंकर व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया है कि आज ही पंचायत नामे की कार्रवाई के पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय शव भिजवा दिए जायेंगे। परिजनों को बुलाकर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया जाएगा।उधर मोहम्मदपुर जाटान के ताहिर अली जान मोहम्मद आदि ने हाइवे पर मोहम्मद पुर जाटान के पास खोले गए कटों को अविलंब बंद कराए जाने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

12 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago