Advertisement

home

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में नर्स द्वारा अच्छा इलाज कराने के नाम पर 200 रूपये की रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल 

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देने का दावा कर रही है और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जहां तमाम योजनाओं को चला रही है तो वहीं बरेली जिला अस्पताल के एक वायरल वीडियो से जाहिर होता है कि सरकार के ही मातहत करिंदे ही भ्रष्टाचार की दीमक के जरिए पीड़ितों का खून चूस रहे हैं। जिला अस्पताल की एक नर्स का मरीजों से 200-200 रुपए की रिश्वत लेकर अच्छा इलाज करने का आश्वासन देने का वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारी। जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
दरअसल वायरल वीडियो में जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में तैनात नर्स रानी देवल द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से 200-200 रुपए यह कह कर लिए जा रहे थे कि उनके मरीजों का अच्छा इलाज किया जाएगा। अच्छा इलाज होने के लालच में मरीजों ने नर्स रानी देवल को पैसे दिए पर वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो नर्स रानी देवल ने एक मरीज के 200 रुपए वापस कर दिए। उन रूपों को वापस करने तथा सारी बातचीत का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की बात मीडिया को पता चली इसके बाद जिला अस्पताल की सीएमओ अलका शर्मा से इस वीडियो के बाबत जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में वीडियो है परंतु अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है फिर भी वीडियो के आधार पर विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

11 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago