बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई, इस मौके पर हजारों की तादाद में रामगंगा में स्नान करने भक्तों का सैलाब देखने को मिला, रामगंगा तट पर श्रधालुओ के आने का सिलसिला सुबह अंधेरे से ही शुरू हो गया था, सूरज निकलते ही राम गंगा घाट पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, भक्तो ने पतित पावनी माँ गंगा में आस्था और विश्वास की दुबकी लगाई, अपने परिवार की खुशहाली ले लिए माँ गंगा से आशीर्वाद मांगा, इस बार स्नान करने आने वालो की दिक्कत न हो इस के लिए जिला प्रशासन ने की खास व्यवस्था की थी ,घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम को भी बनाया गया था, सुरक्षा की दृष्टि से कई वाचिंग टॉवर बनाए गए थे,घाट पर किसी भी वाहन पर जाने की अनुमति नही थी, इस मौके पर घाट पर गोताखोरों की टीम भी मौजूद रही, आपको बता दें कि रामगंगा घाट पर इस मौके पर विशाल चौबारी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुचते हैं।
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीपुर मुग़ल में एक सनसनीखेज मामला सामने…
पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…