Advertisement

home

गांव चौपाल में एडीएम सिटी ने जाना विरोध का कारण, चकबंदी का महत्व समझाया

बरेली।अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे जिला उप संचालक के रूप में चकबंदी का विरोध शांत करने के लिए तहसील मीरगंज के गांव ठिरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे।जहां आयोजित गांव चौपाल में मौजूद ठिरिया बुजुर्ग व अम्बरपुर के ग्रामीणों से विरोध का कारण जाना।और चकबंदी का महत्व विस्तार से समझाया। इस गांव में अधिकांश लोग चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना रहा कि उनके गांव में खेतों पर आने-जाने के लिए पर्याप्त चक मार्ग व अन्य सार्वजनिक प्रयोजन भूमि है , उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।छोटे किसानों का कहना रहा कि पहले से ही उनके पास जमीन कम है।चकबन्दी में और कम हो जायेगी।एडीएम बरेली, एसडीएम मीरगंज और चकबंदी अधिकारी सभी ने सीधा संवाद कर विरोध का कारण पूंछा और विरोध को शांत करने का प्रयास किया। मगर कोई भी पूँछे जाने पर भी विरोध का ठोस कारण नहीं बता सका। सभी का एक स्वर में कहना रहा कि उन्हें चकबंदी कतई स्वीकार नहीं है।इससे सख्त नफरत है।और इसका विरोध करते रहेंगे। जब तक अधिकारी गांव में रहे ग्रामीण हंगामा करते रहे। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ,चकबंदी अधिकारी अनुराग दीक्षित ,सहायक चकबंदी अधिकारी,चकबंदीकर्ता ,कानूनगो आदि रहे ।बता दें कि इस गांव में यसडीएम तृप्ति गुप्ता,तहसीलदार डॉ विशाल कुमार शर्मा चौपाल लगाकर विरोध शांत करने का प्रयास कर चुके हैं ,मगर विरोध शांत होने का नाम नही ले रहा है। अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे ने जिला उप संचालक के रूप में बताया कि रविवार को ठिरिया बुजुर्ग गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। विरोध के कारण को जानने का प्रयास किया गया मगर कोई भी विरोध का ठोस कारण स्पष्ट नहीं कर सका। एक बार फिर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विरोध शांत करने का प्रयास किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

10 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago