Advertisement

home

सहकारी समितियों पर खाद-बीज के साथ अब मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

बरेली।किसानों को गांव-कस्बों में खाद- बीज मुहैया कराने वाली सहकारी समितियां अब जेनेरिक दवाएं भी बेचेंगी। सहकारी समितियों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे जहां लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी।बरेली जिले की पांच सहकारी समितियों ने जन औषधि केंद्र के लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी कर ली है। केंद्र सरकार के आदेश पर सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को सहकारी समितियों के जरिए जरूरत का सामान मुहैया हो सके। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद और बीज की बिक्री की जाती रही है। अब इन्हें स्वास्थ्य के नजरिए से भी आमजन से जोड़ा जा रहा है जिससे सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सके। इसी के तहत कोऑपरेटिव सोसाइटी की ही बिल्डिंग में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का सिलसिला तेज हो गया है। अच्छी कनेक्टिविटी वाली सहकारी समिति में पहले जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।जिले की पांच सहकारी समितियों अलीगंज मझगवां,आंवला पूर्वी आलमपुर जाफराबाद, फिरोजपुर बहेड़ी, सतुईया खुर्द नवाबगंज,गुलड़िया मीरगंज ने जन औषधि केंद्र के लिए पंजीकरण करा लिया है। अपर जिला सहकारी अधिकारी मीरगंज सुधीश कुमार गौतम ने बताया कि सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ लाइसेंस भी बन चुके हैं। स्टोर कोड के लिए आवेदन किया हुआ है।साधन सहकारी समिति सचिव प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। स्टोर कोड मिलते ही जन औषधि केंद्रों पर लोगों को खाद-बीज के साथ सस्ती जेनेरिक दवाएं भी मिलने लगेंगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

10 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago