बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए रेस्टोरेंट संचालक और उनके स्टाफ को सड़क पर गिराकर मारपीट कर दबंगई करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थाने में माफी मांगते और लंगड़ाते हुए नजर आए आरोपी इनमें चार आरोपियों को पुलिस ने जेल और मुख्य आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है साथ ही मुकदमे में जानलेवा हमला रंगदारी और सात क्रिमिनल लॉ की धाराएं भी बढ़ाई है।
बरेली के डीडीपुरम में फूड पाथ कैफे है जिसमे 17 नवंबर की रात सपा के एक पार्षद का नाबालिक भाई अपने साथियों के साथ वहां खाना खाने गया और बिल की रकम को लेकर विवाद करने लगा रेस्टोरेंट संचालक क्षितिज सक्सेना ने विरोध किया तो विवाद हो गया इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाकर रेस्टोरेंट में हमला कर दिया तोड़फोड़ कर रकम लूटने की कोशिश की और क्षितिज व उनके स्टाफ को सड़क पर खींचकर गिरा गिरा कर पीटा इस मामले में एक नामजद समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वायरल वीडियो के आधार पर प्रेम नगर पुलिस ने नाबालिक मुख्य आरोपी के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि डीडीपुरम में हुई घटना में एक नाबालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है मुकदमे में जानलेवा हमला रंगदारी मांगने और 7 क्रिमिनल लॉ की धाराएं बढ़ाई गई है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…