Advertisement

home

दर्दनाक हादसे में नानकमत्ता जा रहे दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

बरेली। सुभाषनगर के पांच युवक कार से नानकमत्ता घूमने जा रहे थे। देवरनियां थाना क्षेत्र में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
देवरनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के पांच युवक कार से मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा जा रहे थे। देवरनियां इलाके में इनकी कार सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार के परखच्चे हो गए। हादसे में साइकिल व्यापारी सुनील बजाज और नेकपुर निवासी गौरव की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। इनको निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें सुभाषनगर गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह गोलू के पैर में फैक्चर हुआ है। उनके दोस्त अज्जी और प्रेम साहनी भी घायल हैं। देवरानियां थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

10 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago