Advertisement

home

उपचुनाव मतदान से पहले यूपी के नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप


बरेली। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को बरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने एडीजी जोन से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने एडीजी जोन रमित शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद प्रेसवार्ता में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा के उपचुनाव में सपा के मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्हें मतदाता पर्ची नहीं दी जा रही है।
माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुंदरकी में बीएलओ ने फॉर्म नहीं बांटा है। पुलिसवाले सपा से संबंधित मतदाताओं को धमका रहे हैं। उनके आईकार्ड रख लिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एडीजी से मुलाकात की। उनसे मांग की है कि उपचुनाव में पुलिस का गलत इस्तेमाल न किया जाए।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगा कि सरकार उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। हमारे मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा भारी अंतर से जीतेगी। आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको जानबूझकर सरकार परेशान करती हैं।
योगी आदित्यनथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वह क्या नारा लगाते हैं, क्या और कहां कहते हैं। आप लोगों को सब पता है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। महाराष्ट्र में गडकरी ने खुद ही कहा यह नारा यहां नहीं चलेगा। इनके लोग भी इनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago