रिपोर्ट:विमलेश कुमार
बरखेड़ा। मंगलवार की सुबह को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्सियाबोझ गांव से 500 मीटर की दूरी पर पूरब की ओर झाड़ियों में युवती का शव मिला है । मृत युवती की पीलीभीत के मोहल्ले की बताई जा रही है।पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
युवती का शव खून से लथपथ हालत मे दिखायी दिया वही युवती नकाब पहने हुए थी।घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सामान मिले, जिनमें एक मोबाइल का चार्जर, कीपैड मोबाइल और पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायती पत्र शामिल था। इस शिकायती पत्र में युवती द्वारा प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हत्या का कारण प्रेम संबंध भी हो सकता है।पत्र में युवती का नाम मुन्नी निवासी इस्लाम नगर लिखा है। वहीं जानकारी के अनुसार युवती को लिखना व पढ़ना नही आता था।
युवती के शरीर पर बुरी तरह चाकू से बार किए हुए थे। जब इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारी को सूचना दी जिले से पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने मे जुटी हुई दिखाई दी। कुछ देर तक युवती की शिनाख्त नही हो सकी जिसके चलते गांव व क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। कई घंटो बाद जानकारी हुई कि युवती पीलीभीत की रहने वाली है। दो दिन पहले अपने घर से निकली थी। पौटा मेला देखने के लिए और अपनी बड़ी बहन पौटा निवासी रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर गयी थी। परिवार ने सोचा उनकी बेटी मेला देखने गयी है। जब बरखेड़ा क्षेत्र मे उसका शव खून से लथपथ अवस्था मे मिला यह खबर सुनकर परिवार के लोगो के हाथ पांव फूल गये है। युवती दस भाई बहनो मे सबसे छोटी थी। वही युवती की नौ बहने है। एक भाई है। वही मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। युवती के शव को देखकर स्थानीय लोग कयास लगा रहे है कि युवती के साथ गैंग रेप कर उसकी निर्मम हत्या करके शव को लाकर फेक दिया है। थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। जिससे कातिल तक पहुंचा जा सके।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…