Advertisement

home

युवती की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज।

बरखेड़ा।क्षेत्र में कल मंगलवार को हुई युबती की हत्या के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।हत्या के मामले में एक आरोपी के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।एक दिन पूर्व क्षेत्र के गांव अरसियाबोझ के खेतों के बीच चकरोड पर लहूलुहान मिली युबती लाश से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।जिस पर पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने एसओजी टीम को जांच में जुटा दिया।जिसमें एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।बरखेड़ा पुलिस द्वारा शव की सूचना मिलने पर मृतका के परिवार के लोग थाना बरखेड़ा में पहुचे मृतका का भाई यूसुफ पुत्र मुन्ने शाह ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि मेरी बहन मुन्नी 22 वर्ष को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गाँव दौलतपुर पट्टी निवासी गासिद ने अपने जाल में फंसा लिया था। जिसकी जानकारी होने पर गासीद आइन्दा न मिलने को कहा गया।जिस पर कथित प्रेमी ने देख लेने की धमकी देने की बात को कहा था दिनांक 16 नंबम्बर को मैं काम से बाहर गया था इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने मेरी बहन को बहाने से दौलतपुर पट्टी बुला लिया और मेरी बहन की हत्या कर दी।पुलिस ने गासिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों से लगातार पूछताछ चल रही हैं ।इस हत्या में कुछ नये तथ्य सामने आ रहे है शीघ्र ही पूरी शाजिश का खुलासा हो जाएगा ।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

9 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago