Advertisement

home

बहन की मौत का बदला लेने के लिये भाई ने रची साजिश

 

  • दोस्तों संग मिलकर की रूपवती की हत्या, दो गिरफ्तार।


बरेली। रूपवती की हत्या के मामले में चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है। तांत्रिक समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी की बहन की अप्रैल में मौत हो गई थी। उसे शक था कि रूपवती ने उसकी हत्या की है। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड में एक तांत्रिक का नाम भी सामने आया है। पुलिस आरोपी के फरार साथी और तांत्रिक की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार को रूपवती हत्याकांड में खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सार्थक और सागर को जेल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी सार्थक ने बताया कि रूपवती से उसके परिवार का विवाद चल रहा था। वह परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देती थी। इस बीच अप्रैल 2024 में उसकी बहन का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिवार ने बिना कोई कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
इकलौती बहन की मौत से सार्थक के दिमाग में यह बैठ गया कि उसकी हत्या रूपवती ने की है। यह बात उसके दिमाग में तब और घर कर गई, जब तांत्रिक जगदीश ने उसकी बहन की मौत में किसी महिला का हाथ होने की बात कही। इस पर सार्थक ने बदला लेने की ठान ली। उसने सिकलापुर मिट्ठूमल चैक निवासी सागर और मठ की चैकी निवासी निखिल चंद्रा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में बरातघर के पास ननवेज का ठेला लगाने वाली रूपवती 16 नवंबर की रात जब घर लौट रही थीं तो बाइक सवार सागर और निखिल वहां पहुंचे। वहां सार्थक पहले से ही खड़ा था। उसके इशारे पर निखिल ने रूपवती की पीठ पर गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। सार्थक भी वहां से चला गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सार्थक और सागर को गिरफ्तार कर लिया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

9 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago