Advertisement

home

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ सम्पन्न

  • किसानों की समस्याओं को सुनकर अति शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बरेली। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में आज किसान दिवस का आयोजन विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में आए किसानों की समस्याओं को सुनकर अतिशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप कृषि निदेशक द्वारा विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बिन्दुवार अवगत कराया गया।
तहसील बहेड़ी केशर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में चीनी मिल के महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि बकाया गन्ना भुगतान 31 दिसम्बर 2024 तक कर दिया जायेगा। तहसील नबावगंज शुगर मिल के महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि मिल बेचने की प्रक्रिया निरस्त हो गयी है तथा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने के पश्चात ही चीनी मिल का पिराई सत्र शुरू किया जायेगा।
वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डा0 रंजीत सिंह द्वारा कृषि से सम्बन्धित नवीन तकनीकी खेती के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कृषकों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई।
उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में आये कृषकों से अनुरोध किया कि वह अपने खेतों में पराली न जलायें, पराली को खेत में अथवा खेत के बाहर इकट्ठा करके गलाने/सड़ाने हेतु विभाग में पर्याप्त मात्रा में डिकम्पोजर उपलब्ध है, जिसका उपयोग पराली प्रबंधन हेतु कर सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी दी कि विभाग में कृषकों के लिये सब्जियों के निःशुल्क बीज उपलब्ध है, जिन्हें कृषक भाई विभाग से प्राप्त कर सकते है एवं उनके द्वारा बताया गया कि नये उद्योग लगाने हेतु जैसे अचार, मुरब्बा, तेल मिल आदि लगाने हेतु तथा पुराने उद्योगों के पुर्नजीवन हेतु 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है, जिसकी विस्तृत जानकारी विभाग के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में रबी फसलों की बुवाई हेतु उर्वरक उपलब्ध है जिन्हें कृषक भाई सहकारी समितियों से प्राप्त कर सकते हैं यदि कहीं से कोई भी समस्या आती है तो वह उन्हें तत्काल अवगत कराएं, जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सके।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, गन्ना विभाग सहित जनपद के प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago