Advertisement

home

बात करने के लिए छात्र ने जेब से निकाला स्मार्टफोन, धमाके के साथ फटा


बरेली। अगर आपको स्मार्टफोन ओवरहीट हो रहा है तो सावधान हो जाएं क्योंकि फोन फट सकता है। यहां इसी तरह की घटना हुई है। एक छात्र का स्मार्टफोन धमाके के साथ फट गया।
बरेली कॉलेज में बुधवार को एमए के छात्र का स्मार्टफोन फट गया। इससे दहशत फैल गई। गनीमत रही कि ओवरहीट होते ही उसने फोन को सड़क पर फेंक दिया। जमीन पर गिरते ही वह फट गया। इससे छात्र घायल होने से बाल-बाल बच गया।
एमए अंग्रेजी का एक छात्र महाविद्यालय में परीक्षाफॉर्म संबंधी जानकारी लेने पहुंचा था। परिसर में प्रवेश करते ही पूर्वी गेट के बैरियर के पास छात्र ने किसी से बात करने के लिए जेब से फोन निकाला। अधिक गर्म होने का अनुभव होने पर बैक पैनल देखा तो किनारे से धुआं निकल रहा था।
घबराए छात्र ने फोन को सड़क पर फेंक दिया। कुछ ही देर फोन में आग लगने के साथ ब्लास्ट हुआ, जिससे फोन का हिस्सा अलग-अलग बिखर गया। यह देखकर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर एकत्रित हो गए।
इस संबंध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (सीएसआईटी) के प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि इस तरह के हादसे स्मार्टफोन ओवरहीट होने से होते हैं। ओवरचार्ज न करें, बैटरी भी 30 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रतिशत से कम होने पर बैटरी का जीवन प्रभावित होता है। अगर फोन का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्रत्येक आधे घंटे पर ब्रेक लेते रहे। वहीं, गेम खेलते समय विशेष रूप से ब्रेक लें, क्योंकि उस दौरान स्मार्टफोन अधिक तेजी से कार्य करता है। ऐसे में हीट होने की अधिक संभावना रहती है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago