बरेली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उपचुनाव के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।।शिवपाल यादव ने बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। भाजपा गलत परम्परा डाल रही है। इससे लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा के लोगों ने उपचुनाव में कई जगह पर शासन – प्रशासन ने पुलिस द्वारा आधार कार्ड वोटरों के पहले छीन लिए इसके बाद बूथ पर कब्जा कर लिया । इसके बाद भी सपा और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन कई सीटे जीत रहा है।
बहेड़ी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शिवपाल सिंह यादव पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव के निवास पर पहुंचे । वहां पहुंचने पर उन्होंने वीरपाल यादव के छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामधुन यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, उन्होंने उमेश यादव, झिंझरी के प्रधान और स्व रामधुन यादव के पुत्र से मिलकर भी अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य रामबाग सिंह यादव, रामकुमार यादव,आदेश यादव,डॉ देवेंद्र यादव और विनोद यादव,भुवनेश प्रधान भी मौजूद रहे । पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मलखान सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, पुरुषोत्तम गंगवार, राजवीर सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, भूपेंद्र सिंह और संजीव कश्यप भी मौजूद रहे ।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…