Advertisement

home

महिला ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। रंजिशन ग्राम प्रधान पर गांव के युवक ने घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको बुरी तरह मारा पीटा और धमकी दी कि पांच साल तक वह उसकी ग्राम प्रधानी नहीं चलने देगें। बीच बचाव करने आई उसकी मां ने इस दौरान पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई तो उसके भाईयों ने तमंचा लेकर घर पर धावा बोल दिया। इस मामले में महिला ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना देवरनिया क्षेत्र की महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। गुरुवार की शाम उनके घर में सद्दाम हुसैन पुत्र शफीक अहमद शराब पीकर आया और गाली देते हुए कहने लगा कि तू प्रधान है। पांच साल तुझे प्रधानी नहीं करने दूंगा। उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान ग्राम प्रधान की मां ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सद्दाम को उसके घर से लेकर आ गई।
तमंचा लेकर घर में घुसे आरोपी के भाई
जब इसका पता सद्दाम के भाई हसीब अहमद, खतीब अहमद, मुजीब अहमद को पता चला तो उन लोगों ने तमंचा लेकर उसके घर पर चढ़ाई कर दी। आरोपियों ने प्रधान व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में महिला ग्राम प्रधान ने सद्दाम हुसैन, हसीब अहमद, खतीब अहमद व मुजीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

9 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago