Advertisement

home

युवती की हत्या के मामले में खुलासा, आरोपी को जेल भेजा

बरखेड़ा।क्षेत्र के अर्सियाबोझ गांव में बीते कुछ दिन पहले खून से लतपथ गांव से बाहर झाड़ियों में युवती का शव मिला था जिसके चलते युवती की हत्या के मामले मृतका के भाई मो.यूसुफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे वादी ने गासिद निवासी दौलतपुर को आरोपी बनाया था।हत्या कांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय द्वारा टीम गठित कर हत्यारे आरोपी की तलाश में जुट गई।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराधियो की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी एवं चेकिंग संदिग्ध बाहन व तलाश वांच्छिद अपराधी के क्रम दिनाक 22 नबम्बर को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रम्पुरा नत्थू मोड़ से दौलतपुर पट्टी निवासी सलमान 25 वर्ष पुत्र मुन्ने शाह को हिरासत में लिया जब सलमान से पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तब उक्त ने बताया कि मुन्नी पुत्री मुन्ने शाह निवासी मोहल्ला इस्लामनगर नौगमा पकड़िया थाना सुनगढ़ी पीलीभीत के सम्बंध मेरे ही गांव के गासिद पुत्र हलीम शाह से थे।इनके सम्बन्ध काफी समय से रहे सम्बन्धो के चलते मुन्नी ने शादी करने को ग़ासिब पर दबाव बनाया तभी धीरे धीरे ग़ासिब पीछे हट गया।जब मुन्नी से मिलने पीलीभीत जाता था तो वह मेरी मोटरसाइकिल लेकर जाता था।वह पूछती थी कि मोटरसाइकिल किसकी है तो इसने मेरा नाम बता दिया।गासिद ने अपने मामा की लड़की से शादी कर ली तथा मुन्नी से सम्बन्ध कम कर दिए।मैं सरकारी आईटीआई कालेज में पड़ने जाता था। काफी समय पहले एक दिन मुन्नी ने मुझे घन्नई ताल के पास मोटरसाइकिल से जाते देख लिया और मोटरसाइकिल पहचानकर आवाज लगाकर मुझे रोक लिया।मैं रुक गया और बात चीत बढ़ती गई।और हम एक दूसरे को प्यार करने लगे फिर मुझसे शादी का दवाव बनाने लगी।मेरे दिमाक में आया कि गासिद और उसके भाई शमर अली से कई साल पहले जगह को लेकर मेरे परिवार में झगड़ा हुआ था और मेरे गाँव के ही रिहान का भाई फैज पुत्र हामिद अली मेरी बहन को भगा ले गया था।जब बिरादरी गांव का दबाव पड़ा तो अगले दिन मेरी बहिन बापस कर दी।आज भी मेरी बहिन घर बैठी है।मुन्नी से पीछा छुड़ाने के लिए यह सब बाते मेरे दिमाक में धूमने लगी तब मुन्नी से पीछा छुड़ाने व इन लोगों से बदला लेने के लिए मेरे दिमाक में योजना आई कि मुन्नी से भी पीछा छूट जाएगा और इन लोगो से भी बदल लें लिया जायेगा। वही सलमान ने मुन्नी से कहा कि उक्त लोगो के खिलाफ दुष्कर्म करने व निकाह न करने के सम्बंध में पीलीभीत एसपी को एक प्रार्थना पत्र दो जब उक्त लोग जेल चले जायेंगे तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा।इस बात पर मुन्नी तैयार हो गई तब मैं घर से छुरा लेकर मन में सोची हुई बातों को पूरा करने के अपनी मोटरसाइकिल से दिनाक 16 नबम्बर 24 को पीलीभीत एसपी के यहा प्रार्थना पत्र देने के बाद अपनी रिस्तेदारी उदयपुर ले गया वहाँ पर हम लोग रुके 18 नबम्बर 24 को सुबह वहाँ से चल दिए एसपी पीलीभीत के यह दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद जानकारी ली।कोई जानकारी नही मिली।तभी मैं मुन्नी को लेकर जरा चौकी तक गया वहाँ नहर के रास्ते हो हुए इलाहाबास होते हुए अधकटा आया वहाँ से मधईया बाले रास्ते पर गया मोटरसाइकिल रोककर शौच कराने लगा इसी बीच मैंने अपनी जेब में रखा हुआ चाकू निकाला और पीछे से मुन्नी के मुँह पर हाथ रखकर उसके पैरों में अपना पैर फसाकर जमीन पर गिरा लिया और जान से मारने की नीयत से कई बार चाकू भोक दिया फिर वह सिसकने लगी तभी मैंने गर्दन पर चाकू को पूरी ताकत से रगड़ दिया फिर काफी देर बैठा रहा जब समझा कि मुन्नी मर गई फिर मैंने मुन्नी के शव के पास गासिद,रेहान व नत्थू के लड़के फिरोज का एक साथ खिंचा हुआ फोटो व प्रार्थना पत्र शव के पास रख दिया मोवाइल चार्जर वहीं छूट गया।कुछ दूरी पर चाकू मट्टी में दवा दिया तथा मुन्नी का मोवाइल व खून से सने हुए कपड़े जला दिए।थाना पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल बरामद कर आरोपी सलमान को जेल भेज दिया।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

1 day ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

1 day ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

1 day ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

2 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

2 days ago