बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को स्मैक और मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जनपद बरेली के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय श्री मुकेश कुमार मिश्र एवं श्रीमान क्षेत्र अधिकारी हाईवे बरेली श्री नितिन कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में मिलिट्री इन्टेलीजेन्स टीम लखनऊ (बरेली ईकाई) की सूचना के आधार पर व फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस टीम द्वारा 21 नवंबर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान माधोपुर अण्डर पास के नीचे से फकरूद्दीन पुत्र कल्लू खाँ उम्र करीब 35 बर्ष निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी को 116 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 लाख 92 हजार रुपये) और 1790 रुपये नगद व एक मोटर साइकिल टीवीएस स्पोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…