Advertisement

home

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी गई मिठाई

बरेली/ मीरगंज ।महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सात सीटों पर हुई जीत से मीरगंज के भाजपाइयों का चेहरा खिल उठा। गन्ना समिति चेयरमैन व भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी के हुरहुरी स्थित शादी हॉल पर पार्टीजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई। मीरगंज के अन्य हिस्सों में भी भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया। प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव का शनिवार को परिणाम आया। प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, आंबेडकर नगर की पटेहरी, मुजफ्फर नगर की मीरापुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद सदर सीट पर कमल खिला। परिणाम आते ही भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता डबल इंजन की सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। निश्चित तौर पर आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, अजय वीर सिंह, ओमकार यदुवंशी,ओमपाल गंगवार जग्गू कुर्मी होरीलाल प्रधान, अखिलेश मिश्रा, राकेश दिवाकर,संजीव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

9 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago