बरेली।फरीदपुर थाना क्षेत्र में कार पुल से नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जब गांव वालों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त कार दिखाई पड़ी। कार में तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
बता दें, मामला शनिवार देर रात का है। रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों कार सवार मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित थे।
बताया जा रहा है कि कार दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी, तभी अधूरे पुल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी। जब ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास खून पड़ा हुआ था। कार में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…