बरखेड़ा(पीलीभीत)नगर पंचायत बरखेड़ा की कान्हा गौशाला पिपरा खास गांव में रविवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया जिसमे 80 क्षमता वाली गौशाला में 185 पशु पाए गए। गौवंशों की जानकारी ली एवं उन्होंने पशुशाला का रजिस्टर भी चेक किया ।गौशाला मे गौवंश पशुओं को खिलाये जाने वाले चारे मे हरा चारा न मिलने पर गौवंशों के चारा सम्बन्ध में पूछताछ की । गौशाला प्रभारी देवकी नन्दन व केयर टेकर अनिल कुमार ने बताया कि हरा चारा व भूसा सभी को दिन में तीन समय पर दिया जाता है तथा सभी पशुओं को पानी भी समय से पिलाया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पशुओं का गोबर कम मिलने पर जब केयर तेकर से पूछा तो केयर टेकर द्वारा बताया गया की यहाँ से दो ट्राली गोबर नगर पंचायत चैयरमेन ने किसी को दिलाया है जिसकी अभी तक कोई रसीद नही कटी है गौशाला निरीक्षण के दौरान प्रांगण मे लगे वयोगैस प्लाट को भी बंद पाया गया। वहीं जिलाधिकारी गौशाला निरीक्षण से संतुष्ठ नही दिखाई दिये। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन श्यामविहारी भोजवाल,लेखाकार नफीस अहमद एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…