बरेली। मीरगंज में सिरौली रोड पर मंगलवार रात एक गंभीर घटना में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर डेयरी संचालक और उनके भाई पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी मनोज अपने भाई प्रमोद के साथ रात 9 बजे अपनी डेयरी बंद कर कस्बे से गांव लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि सिरौली चौराहे पर रहीस कुरैशी महिलाओं से अभद्रता और छेड़खानी कर रहा था। महिलाओं की असहजता देखकर मनोज और प्रमोद ने रहीस को ऐसा करने से रोका।
रहीस ने विरोध करने पर न केवल हमला किया, बल्कि कॉल कर अपने पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। थोड़ी देर में अयान कुरैशी, कयूम कुरैशी, समीर कुरैशी और करीब 40 अन्य लोग वहां पहुंचे और मनोज और प्रमोद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…