बरेली। शातिरों ने कचहरी के बाहर खड़ी प्रॉपर्टी डीलर की कार से बुधवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये पार कर लिए।
रजिस्ट्री कराने कचहरी में आए प्रॉपर्टी डीलर की कार से शातिरों ने 25.81 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल भटनागर प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वह बुधवार को अपने एक ग्राहक की रजिस्ट्री करने कचहरी गए थे। पहले एक चेक जमा करना था, इसलिए 25.81 लाख रुपयों से भरा बैग कार में ही छोड़कर चले गए थे। जब लौटकर आए तो गाड़ी में बैग नहीं था। यह देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की, लेकिन शातिरों का पता नहीं चला है।
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…