बरेली।जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी दीपक यादव की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की पुत्री दामिनी के साथ हुई थी। दामिनी 23 नवंबर को विदा होकर पीपल साना चौधरी स्थित ससुराल में आई। परिजनों के मुताबिक आज बुधवार को वह प्रातः नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। दामिनी बाथरूम का गेट अंदर से बंद कर लिया।जब वह काफी देर तक नहाकर बाथरूम से नहीं निकली तो पति दीपक ने आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों फिर बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़ा तो नव विवाहिता मूर्छितअवस्था में मिली।
लेकिन परिजन मेडिकल कालेज में उपचार हेतु ले गए।वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एस आई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बाथरूम में नहाते समय गीजर फटने से विवाहिता की मौत होना बताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…