बरेली। गुरुवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र के तीलियापुर गांव से गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार एवं सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल संदीप कुमार के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक, बरेली अनामिका, अंकुर जैन एवं राजेश कुमार के साथ थाना सीबीगंज पुलिस के द्वारा सीबीगंज क्षेत्र के गांव तिलियापुर निवासी मोहम्मद शहरोज पुत्र हाफिज अहमद के घर पर छापा मारा गया, जहां पर काफी मात्रा में अवैध एवं नशे में प्रयुक्त होने वाली नारकोटिक दवाइयां भंडारित पाई गई, जिसका कोई भी मौके पर वैद्य मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं पाया गया, शहरोज द्वारा अवैध रूप से दवाओं का भण्डारण कर क्रय विक्रय किया जा रहा था, जिसमें लगभग 1,00,000 रुपए मूल्य की नारकोटिक प्रकार की दवाएं एवं लगभग 3,00,000 रुपाए की एलोपैथिक प्रकार की औषधियाँ (कुल लगभग 4.0 लाख रुपए की) नियमानुसार फॉर्म 16 पर सीज की गई तथा संदेह के आधार 6 संदिग्ध नमूने जाँच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए। जिन्हे राजकीय प्रयोगशला लखनऊ भेजा जा रहा है, मोहम्मद शहरोज के विरुद्ध थाना सीबीगंज में एनडीपीएस एक्ट की विधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है एवं अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात औषधि प्रसाधन अधिनियम 1940 की सुसंगत धाराओं में दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…