बरेली ।मीरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को शाम लगभग 8:00 के आसपास गलत साइड में तेजी से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें दो गंभीर घायलों को बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक युवक ने दम तोड़ दिया तथा दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। तीसरा मामूली घायल मीरगंज सी एच सी अपनी मरहम पट्टी कराकर घर चला गया।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के लभारी चौकी से सटे कुच्छा खुर्द राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। सूचना के अनुसार थाना अलीगंज के गांव परतापुर के रहने वाले तीन लोग पल्सर बाइक पर सवार होकर बरेली से मिलक की ओर जा रहे थे वही विपरीत साइड से एक ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचवाया जिसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा जीवन एवं मौत के बीच झूल रहा है। मामूली घायल विजय श्रीवास्तव पुत्र श्री नत्थूलाल मीरगंज सी एच सी में उपचार के बाद घर चला गया। खबर लिखे जाने तक मृतक एवं गंभीर घायल का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…