बरखेड़ा (पीलीभीत) । शनिवार की राजकीय हाई स्कूल आमदार में कैरियर मेला का आयोजन किया गया l इस मेले में बच्चो द्वारा विभिन्न कैरियर से संबंधित स्टॉल लगाये गए जिसमे बच्चो ने पूरे उत्साह के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया l प्रधानाचार्य भारती दीक्षित के दिशा निर्देशन में इस मेले का आयोजन किया गया तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मेले कों सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया ।विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए महानुभावों ने बच्चों के साथ अपने अनुभवों को शेयर किया तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया । साथ ही साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया । अंत में सभी उपस्थित मेहमानों,अभिभावकों एवं बच्चों को जलपान कराया गया इसके अतिरिक्त क्लास दस के गत वर्ष के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया इसके उपरांत विद्यालय की अध्यापिका रोली तिवारी ने सभी को धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया ।इस मौके पर राजेंद्र पाठक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…