बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी करते हुए बयान में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जी कट्टरपंथी बनने कट्टरपंथी विचारधारा रखने की जो बात कह रहे हैं, ये भारत के लिए और समाज के लिए नुकसानदायक है। कट्टरपंथी संगठन पी एफ आई और धीरेंद्र शास्त्री जी में क्या फर्क रह जाएगा।
मौलाना ने कहा कि कट्टरपंथीयत से बहुत सारे देश परेशान हैं, खुद हमारा देश भी कट्टरता के खिलाफ हर मंच से आवाज बुलंद करता रहा है। ये मर्ज जिस देश में भी लग गया , तो वो देश खोखला हो जाता है। कट्टरता एक बहुत बड़ी बिमारी है, ये नासूर है, इससे बचना बहुत जरूरी है। धिरेंद्र शास्त्री जी हिंन्दु जोड़ों यात्रा पर हैं, वो जगह जगह अपने लोगों से ये कह रहे हैं कि कट्टर बनो। उनकी ये शिक्षा और भाषण समाज को खोखला करने वाले हैं।
मौलाना ने कहा हमारे देश में कुछ कट्टरपंथी संगठन थे, जिस पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाकर अच्छा कदम उठाया, हमने इसका दिल से स्वागत किया। मैं धिरेंद्र शास्त्री जी से गुजारिश कर रहा हूं कि वो खूब यात्राएं निकाले और खूब भाषण बाजी करें, मगर भारत की जनता को कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने की वकालत न करें, ये उनके हित में भी होगा और समाज व देश के हित मे भी है।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…