Advertisement

home

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि – मंडल के तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्यो – के लिए पुलिस को सम्मानित किया – गया। शहर के सिटी पैलेस में – आयोजित भव्य समारोह में जनपद में – कई बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए – जिन पुलिस कर्मचारियों और – अधिकारियों को सम्मानित किया गया, – उनमें थाना कोतवाली सदर के – तत्कालीन प्रभारी नरेश कुमार त्यागी, – शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, – सुनगढ़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक रीना सिंह, घुंघचाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, बरखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला, आसाम रोड चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा, सर्विलांस सेल के प्रभारी सुनील शर्मा, एसओजी टीम के प्रभारी क्रांति वीर, उप निरीक्षक दीपचंद, मनवीर सिंह, निशांत कांस्टेबल, आशू कुमार, महिला उप निरीक्षक सोनी रजौरा, महिला कांस्टेबल प्राची शर्मा, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एमए जिलानी ने जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय,अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, पुलिस
क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी,पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी न्यूरिया उपासना पांडेय को सम्मान पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की।सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि जब कोई भी संस्था इस तरह से सार्वजनिक रूप से पुलिस का सम्मान करती है, तो पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।संगठन के चेयरमैन
अनिल महेंद्रु, संरक्षक प्रकाश वीर,महामंत्री पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष एमए जिलानी, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश अग्रवाल दाल वाले ने विचार व्यक्त किये। स्वागत भाषण में संगठन के चेयरमैन अनिल महेंद्रु ने पुलिस के गुड वर्क की सराहना की। समारोह का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। सभी का आभार जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी में व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शहर में व्यापारी की पत्नी के साथ चेन लूट की घटना का पुलिस ने चार घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।एक महिला अधिवक्ता के साथ एसिड अटैक की घटना व वनकर्मी की बंदूक लूटने के मामले का भी सफल अनावरण किया गया। इसी तरह घुंघचाई में महिला का हार लूटने की घटना, बीसलपुर में सुनार से हुई लूट की घटना, बरखेड़ा में महिला से कुंडल छिनैती की घटना का पुलिस ने आनन-फानन में खुलासा करके सही अभियुक्तों को जेल भेजा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

6 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago