बरेली । भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में दुकान बंद करके घर जाने के लिए देवचरा में बदायूं रोड किनारे सवारी का इंतजार कर रहे सर्राफ से तीन बाइक पर आए पांच बदमाशों ने जेवराज से भरा बैग लूट लिया और फायरिंग कर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश कर रही है घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य एसपी सिटी मानुष पारीक समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है
बदायूं शहर के मोहल्ला नागराज के रहने वाले रोहित गुप्ता की देवचरा की सुनारों वाली गली में राधा माधव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है कल शाम साढ़े पांच बजे दुकान बंद करके घर जाने को निकले रोज की तरह वह सड़क के उस पार जाकर बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार करने लगे उनके कंधे पर पिट्ठू बैग टंगा था जिसमें कुछ रुपये और करीब डेढ़ से दो लाख कीमत का सोने व चांदी का जेवर रखा था इसी दौरान पीछे से आए करीब पांच-छह बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सर्राफ ने बैग देने में आनाकानी की तो बदमाशों ने तमंचों से हवाई फायरिंग की लूट और फायरिंग से दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई बैग छीनकर बदमाश तेज कदमों से चलते हुए आगे बढ़े और सड़क किनारे खड़ी बाइकों पर बैठकर बदायूं की ओर फरार हो गए सर्राफ रोहित गुप्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थोड़ी ही देर में एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी सीओ आंवला भमोरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए एसएसपी ने पीड़ित व्यापारी से बात की रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
वही एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बदमाशों की तलाश करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए है इससे कुछ साक्ष्य मिले हैं एसएसपी स्तर से दो टीम का गठन किया गया है बदायूं की ओर भी तलाश की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…