बरेली। प्रभात नगर में बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को सुबह तमाम व्यापारी जॉकी शोरूम के बाहर जुटे। अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। दोपहर को बीडीए के अधिकारियों के ख़िलाफ़ ज्ञापन आयकर विभाग को सौंपा गया।
प्रभात नगर में हुई बैठक में व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने कहा कि व्यापारी ठीक हैं, थे और रहेंगे। अधिकारी भ्रष्ट थे, हैं और रहेंगे। आज एक व्यापारी पर आंच आई है, कल हम पर भी आ सकती है। इसलिए ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। व्यापारी नेता विशाल ने कहा कि हम मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद फिर वापस आएंगे, सूचना है बीडीए जबरन बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
व्यापारियों ने कहा कि हम इनकम टैक्स कमिश्नर को अधिकारियों के प्रॉपर्टी की जानकारी भी देंगे। अधिकारियों के होटल चल रहे हैं, यह प्रॉपर्टी कहां से आई इसका जवाब भी लेना है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग बनने की शुरुआत में ही अधिकारी आ कर वसूली करते हैं। बड़े बड़े अधिकारियों के नाम पर रकम जाती है, लेकिन बाद में फिर परेशान करते हैं। अब व्यापारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…