Advertisement

home

व्यापारी की कार से 25 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली। रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर खड़ी व्यापारी की कार से 25 लाख 81 हजार रुपये उड़ाने की घटना का एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुलासा कर दिया।

इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपी पति, पत्नी और इनका दामाद है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों से बरामद हुए 20 लाख, एक तमंचा और स्कूटी
थाना बारादरी के हजियापुर निवासी फईम खा पुत्र रफीक, फईम की पत्नी नसीम फातिमा और लोधी टोला, बारादरी रहने वाले इनके दामाद शाह नूर को माल गोदाम जेल के पीछे से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से 19 लाख 82 हजार रुपए, एक 315 का तमंचा और स्कूटी बरामद की गई है।

आरोपियों ने बताया कि वह शहर में घूमकर रेकी करते हैं, और उसके बाद घटना को अंजाम देते थे।

आरोपी फईम पहले से चल रहे कई मुकदमे
पूछताछ में बताया गया कि तीनों आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

फहीम खान पर दो मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि यह तीनों लोग स्कूटी से रैकी करते थे।

उसके बाद घटना को अंजाम देते थे। आरोपी फईम पर इज्जतनगर में कार से पिस्टल चोरी करने का मुकदमा चल रहा है।

वहीं कोतवाली में भी एक मुकदमा दर्ज है। अब 25 लाख चोरी का मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज किया गया है।

कोतवाली में दर्ज कराया गया था मुकदमा
कारोबारी राहुल भटनागर की कार से 27 नंबवर को रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर खड़ी कार से 25 लाख 81 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था।

इसके बाद पीड़ित कारोबारी राहुल भटनागर ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के आधार पर पुलिस ने टीम को लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

5 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago