Advertisement

home

अज्ञात युवती का शव बरामद

बरेली।फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ गांव के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला है देखने से लग रहा है कि युवती की धार-धार हथियार से हत्या कर शव फेंका गया है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जाँच में जुटी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है शव की शिनाख्त की जा रही है।

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी नार्थ मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया युवती की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए है युवती के गले और हाथ पैर पर धारदार हथियार से काटने के निशान है शव के पास से कंबल कुर्ती और चुन्नी बरामद हुई है अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है शव लाकर यहां फेंका गया है बरहाल पुलिस हर पहलु पर जांच पड़ताल कर रही है।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago