Advertisement

home

एसएसपी ने फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी को किया निलंबित।

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है मंगलवार को दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे।

निरीक्षण के दौरान थाने में खामियां मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

बरेली जिले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां कई खामियां मिलीं।

गूगल मीट पर 24 घंटे पहले ही निरीक्षण के बारे में निर्देश दे दिए गए थे।

इसके बावजूद थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने इसकी कोई तैयारी नहीं की।

जनसुनवाई में मिली शिकायतों को लेकर कोई मॉनीटरिंग नहीं की गई। सिपाहियों को कोई बीट बुक नहीं बांटी गई, जबकि एक साल से बीट बुक थाने भेजी जा चुकी हैं।

इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से थाने में खलबली मच गई।

इसी के साथ महिला डेस्क पर तैनात दीवान दिनेश कुमार दिवाकर महिला कांस्टेबल अरूणा त्यागी को ढाई ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago