Advertisement

home

अवैध यूनिपोल और होर्डिंग पर नगर निगम का कड़ा एक्शन

  • चार करोड़ वसूली की तैयारी


बरेली। शहर में नियम विरुद्ध सड़कों पर अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। अनियमितताओं को लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को निगम टीम ने अभियान चलाकर अवैध यूनिपोल हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में आने वाला खर्च संबंधित विज्ञापन एजेंसी से वसूला जाएगा।
नगर निगम की टीम ने डीडीपुरम रोड सहित कई प्रमुख स्थानों से अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स हटाए हैं। राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि ये यूनिपोल और होर्डिंग्स नियमों के विरुद्ध लगाए गए थे, इसलिए इन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह gभी कहा कि अन्य अवैध यूनिपोल की पहचान कर उन्हें जल्द ही हटाया जाएगा। *विज्ञापन एजेंसी एडटैक* को नवंबर तक 4 करोड रुपये जमा करने थे लेकिन एजेंसी ने नगर निगम को डेढ़ करोड़ का ही भुगतान किया है।
नगर निगम ने शहर में विज्ञापन के लिए *एडटैक* एजेंसी को ठेका दिया था, लेकिन एजेंसी ने निर्धारित समय पर बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया। एजेंसी पर कुल 4 करोड़ रुपये का बकाया था, जिसमें से अब तक केवल 1.5 करोड़ रुपये ही जमा किए गए हैं। शेष राशि नवंबर तक जमा करनी थी, जो अभी तक नहीं हुई है। इसके अलावा नगर निगम के नियमों के अनुसार कई अनियमिताएं भी सामने आई हैं। एजेंसी धड़ल्ले से अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल लगा रही है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

5 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago