बरेली।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मीरगंज विकास खंड के बाबू एक युवक पर सचिवों के फर्जी हस्ताक्षर करके आईजीआरएस पर लोगो की शिकायत का फर्जी निस्तारण करने की बात कह रहा है ,जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो मीरगंज विकास खंड में हड़कंप मच गया बीडीओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कही है
बता दे खंड विकास मीरगंज में तैनात एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे कर्मचारी कहता हुआ नजर आ रहा है कि एक बाहरी व्यक्ति के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई ग्रामीणों की समस्याओं का फर्जी शाइन करके उसका निस्तारण किया जा रहा है,वीडियो में एक युवक सीट पर बैठा हुआ है उसी पर कर्मचारी आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है वीडियो में युवक ऐसा नहीं करने की बात कह रहा है वीडियो में एक युवक और खड़े हुए नजर आ रहा है
खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो कुछ समय पहले का बताया जा रहा है वीडियो के आधार पर उनके द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है टीम के द्वारा जांच कर दी गई रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…