Advertisement

home

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 696 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश

 

बरेली। जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बरेली क्लब में किया गया, जिसमें तहसील बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज एवं सदर के अंतर्गत विकासखंड एवं नगरीय निकाय के 696 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज एक ओर जहां 569 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिये और दूसरी तरफ 127 जोड़ों का काजी द्वारा निकाह पढ़वाया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी विभागीय अधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में की गई।

माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिक योजनाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए विगत कई माह से तैयारियां चल रही थी। बारातियों के स्वागत और वधु को विदाई के समय दिए जाने वाले उपहार में कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने हर कार्य के लिए विशेष ध्यान रखा। वर-वधु को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने के लिए आर्शीवाद के साथ साड़ी, सूट, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, प्रेस, बेडशीट, वर के लिये कपड़े, दीवार घड़ी, ट्राली बैग आदि उपहार दिए गए तथा उनके सुखद जीवन के लिये कामना की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज तहसील फरीदपुर, सदर एवं नवाबगंज के अंतर्गत विकासखंड एवं विकास खंड शेरगढ़ तथा नगरीय निकाय के युगलों का विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में निम्नलिखित विकासखंड एवं नगर निकाय के लाभार्थियों द्वारा सम्मिलित होकर विवाह संपन्न हुआ, जिसमें विकासखंड के 655 जोड़े एवं नगर निकाय के 41 जोड़े कुल 696 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम 127 जोड़े शामिल हुए।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

4 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago