Advertisement

home

हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।

हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से नवाबगंज पहुंचाया।

वहां के अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। इधर, हादसे के बाद इको कार चालक फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक आरबीएमआई कॉलेज के बीफार्मा के छात्र थे। मैजिक चालक मुशाहिर खान ने बताया कि

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर छिथरा पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज रफ्तार इको कार आ रही थी, जिसे बचाने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।

चालक समेत छात्र-छात्राएं गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने गाड़ी को सीधा कराया गया।

पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने के बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। समय से एंबुलेंस न आने पर पुलिस ने अपनी ही गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में बीफार्मा छात्रा मानवी सिंह, दीपक, हिमांशु, शुभम समेत पांच लोग घायल हुए हैं। दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट आई है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक इको कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

4 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

13 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

17 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

17 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

17 hours ago